Breaking News

बहेड़ी में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पति व ससुराल पक्ष पर संरक्षण देने का मुकदमा। 

बहेड़ी में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पति व ससुराल पक्ष पर संरक्षण देने का मुकदमा। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी, बरेली। दहेज़ की मांग और पारिवारिक प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला बहेड़ी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि घटना की शिकायत करने पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने आरोपी को संरक्षण दिया।

बहेड़ी कोतवाली नगर क्षेत्र की एक मोहल्ला निवासी पीड़िता के अनुसार उसकी शादी इंतेखाब पुत्र मुश्ताक अहमद के साथ हुई थी। विवाह के समय पीड़िता के परिजनों द्वारा लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे, इसके बावजूद कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा स्कॉर्पियो वाहन और 25 से 30 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज़ की मांग की जाने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसी दौरान देवर परवेज द्वारा उस पर गलत नीयत रखने, चोरी-छिपे वीडियो बनाने और विरोध करने पर धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने इसकी शिकायत पति और अन्य परिजनों से की तो उसे ही चुप रहने का दबाव बनाया गया।

पीड़िता के अनुसार 27 जनवरी 2026 को, जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तभी देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अगले दिन पति को घटना की जानकारी देने के बावजूद उसे कोई सहयोग नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया।

29 जनवरी की रात मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मायके पक्ष के आने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ मायके चली गई।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति इंतेखाब, सास महरून्निशा, देवर परवेज व शाहदाब, जेठ मुमताज और फुफिया सास आसमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!