Breaking News

हथेणा गांव में जंगली सूअरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत।

हथेणा गांव में जंगली सूअरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत।

जंगली सूअरों से फसलें बर्बाद, रातभर जागने को मजबूर ग्रामीण।

शैलेश सिंह | संवाददाता

चंदौली। चंदौली जनपद के बबुरी क्षेत्र अंतर्गत हथेणा गांव में जंगली सूअरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत और परेशान हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर रातभर जागरण करना पड़ रहा है।

गांव के प्रधान प्रत्याशी अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि जंगली सूअर रात के समय झुंड में गांव के आसपास पहुंच रहे हैं और खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा गांव की खाली भूमि को भी खोदकर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। कई बार सूअरों का झुंड गांव की गलियों में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन ग्रामीणों के रात्रि जागरण के कारण वे अंदर नहीं आ पा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई थी। विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र के जारखोर गांव में जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। ऐसे में यदि समय रहते वन विभाग द्वारा इन जंगली सूअरों को नहीं पकड़ा गया, तो हथेणा गांव में भी किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि शीघ्र वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जंगली सूअरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल क्षेत्रों में छोड़े, ताकि ग्रामीणों को इस आतंक से निजात मिल सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!