Breaking News

बिसौली: 25 हजार का इनामी अक्षय कदम महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

25 हजार का इनामी अक्षय कदम महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। भाजपा नेता के होटल में तोड़फोड़ और गनर पर हमले के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अक्षय कदम को शाहजहांपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा शहर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह का थाना तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर होटल स्थित है। आरोप है कि 19 दिसंबर को अक्षय कदम अपने साथियों ऋषभ तिवारी, आयुष मराठा, हिमांशु मिश्रा व योगेश कदम के साथ होटल में घुसा और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान होटल पर तैनात गनर के साथ मारपीट भी की गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अक्षय कदम फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अक्षय कदम ने 5 फरवरी को महाराष्ट्र में शादी कर ली थी। शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली।

7 फरवरी को थाना तिलहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के जिला सातारा अंतर्गत थाना कराड क्षेत्र से अक्षय कदम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय कराड में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर शाहजहांपुर लाया गया।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!