Breaking News

शाहजहांपुर: मीडिया वर्कशॉप में सीएमओ नहीं दे सके फाइलेरिया से जुड़ी जानकारी, कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकले।

मीडिया वर्कशॉप में सीएमओ नहीं दे सके फाइलेरिया से जुड़ी जानकारी, कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकले।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर।

शाहजहांपुर में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा द्वारा शहर के एक बड़े होटल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

वर्कशॉप के दौरान जब एक पत्रकार ने सीएमओ से जनपद में फाइलेरिया मरीजों की संख्या और पिछले वर्ष की तुलना में वर्तमान स्थिति के प्रतिशत आंकड़ों को लेकर सवाल किया, तो सीएमओ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इस दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में कुछ देर के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।

पत्रकार के सवालों से घिरे सीएमओ ने “सॉरी” कहकर अपनी बात समाप्त की और कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए।

इस घटना को लेकर कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों के बीच चर्चा होती रही, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …