Breaking News

राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित।

राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनिया, चन्दौली। राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सीनियर छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं।

विदाई समारोह के दौरान कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। इस अवसर पर मृणालिनी, आंचल, नमन, शौर्य, प्रियंक पाल, श्रेया, अमूल्य एवं श्रुति की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू ने विद्यार्थियों को जीवन में सत्य, अनुशासन और मेहनत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी, प्रशांत शर्मा, अमित कुमार, संदीप मिश्रा, दीपिका, अमन सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित एवं शांतनु द्वारा किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!