Breaking News

शाहजहांपुर: बिजलीपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सौ से अधिक लोगों की हुई जांच।

बिजलीपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सौ से अधिक लोगों की हुई जांच।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट एवं अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विवेक मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ के. पी. गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात संस्था अध्यक्ष एवं समाजसेवी कुमार सागर ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

शिविर के दौरान डॉ के. पी. गुप्ता ने एक-एक कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में कुमार सागर द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका कोमल गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, हर्षिता वर्मा, राज गुप्ता, मानसी वर्मा, विवेक गुप्ता, कुनाल सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!