Breaking News

कासगंज: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। 

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज की गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू पुत्र इकबाल दर्जी, निवासी मोहल्ला बरी थोक, गंजडुंडवारा को आज 6 फरवरी 2026 को सुन्नगढ़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ गंजडुंडवारा कोतवाली में मु०अ०सं० 386/25, धारा 137(2), 87 बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था, जिसमें वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। कार्यवाही का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा द्वारा किया गया।

गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!