Breaking News

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में संस्थापक का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में संस्थापक का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। 

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामशरण वैद्य का जन्मदिवस वार्षिकोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही विद्यालय व समाज के कल्याण की कामना के साथ रामचरितमानस पाठ एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन भी किया गया।

वार्षिकोत्सव के दौरान कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नगद छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बुधवार को सम्पन्न तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक आचार्य अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार जीवन की दिशा तय करते हैं। समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षित और संस्कारित पीढ़ी का निर्माण आवश्यक है। वहीं प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव त्रिवेदी ने शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। एनसीसी कैडेट्स ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा एवं हरदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …