Breaking News

चन्दौली: हरधन जुड़ा गांव में भव्य भजन-संगीत व कुश्ती प्रतियोगिता, चंदन तिवारी रहे प्रथम।

हरधन जुड़ा गांव में भव्य भजन-संगीत व कुश्ती प्रतियोगिता, चंदन तिवारी रहे प्रथम।

संवाददाता — जयशंकर मिश्रा

चंदौली। हरधन जुड़ा गांव स्थित शंकर जी मंदिर परिसर में गुरुवार को भव्य भगवत भजन-संगीत एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय बना रहा।

संगीत कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी कलाकारों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भजन-संगीत प्रतियोगिता में डॉ. चंदन तिवारी एवं विमलेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें डॉ. चंदन तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के साथ आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। कुश्ती मुकाबलों का दर्शकों ने तालियों के साथ भरपूर आनंद लिया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!