Breaking News

शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के रख-रखाव व निस्तारण पर दिया जोर। 

कलेक्ट्रेट कार्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के रख-रखाव व निस्तारण पर दिया जोर। 

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में चल रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूलेख कार्यालय, संग्रह कार्यालय, संयुक्त कार्यालय एवं अभिलेखागार का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।

भूलेख कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गार्ड फाइल का परीक्षण करते हुए अभिलेखों को अद्यतन एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और इनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संग्रह कार्यालय में जिलाधिकारी ने आरसी पोर्टल का निरीक्षण कर राजस्व वसूली से जुड़े मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आरसी से संबंधित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों की महत्वपूर्ण पत्रावलियों की जांच की गई। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अभिलेखागार का निरीक्षण कर वहां अभिलेखों के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों को नियमानुसार सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रशीद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!