Breaking News

कासगंज: जिला अस्पताल से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात।

जिला अस्पताल से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में वाहन चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिला अस्पताल परिसर से सामने आया है, जहाँ दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादरवाड़ी निवासी अनिल कुमार 03 फरवरी 2026 को जिला अस्पताल कासगंज दवा लेने आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या UP87R0098) को अस्पताल के मुख्य गेट के पास खड़ा किया था। दवा लेकर लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली।

पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें बाइक चोरी की घटना कैद होने की पुष्टि हुई।

पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

बाइट- अनिल कुमार, पीड़ित।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!