Breaking News

आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा खास गांव में आर्थिक तंगी और बदहाली से परेशान एक वृद्ध ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुड़ा खास गांव निवासी रामदुलारे राजभर (60) गुरुवार रात भोजन करने के बाद नारेपार ताल स्थित पंपसेट पर सोने के लिए गए थे। देर रात पास ही स्थित बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाया और पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे महुवर कला चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने पुलिस बल के साथ शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक रामदुलारे की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। न तो उनके पास अपनी खेती थी और न ही रहने के लिए पक्का मकान। वह परशुराम सिंह के पंपसेट पर रहकर अधिया (साझेदारी) पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

घटना के बाद मृतक की पत्नी बैजंती देवी तथा पुत्र सन्नी देवल और बाबी देवल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!