Breaking News

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राजकीय महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राजकीय महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न।

आशुतोष कुमार सिंह, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौथा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और विशिष्ट अतिथि आभा जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सैयदराजा द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय पत्रिका उड़ान का विमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहे। उन्होंने छात्राओं को व्यावहारिक जीवन में सफल होने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया और कहा कि छात्राओं को समाज के अवांछनीय तत्वों से सावधान रहते हुए सफलता की सीढ़ियों पर आगे बढ़ना चाहिए।विशिष्ट अतिथि आभा जायसवाल ने छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार के परिश्रम की सराहना की और आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या होने पर वे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिल सकती हैं और उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं अपनी प्रतिभा के दम पर जनपद, मंडल और प्रदेश स्तर तक महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।

सत्र 2025-26 में महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे युवा महोत्सव, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा अभियान, हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्रीय खेल दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस आदि में विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में छात्राओं खुशी, शिखा, स्नेहा, प्रिया, तनु, मुस्कान, स्वाति, सीता, काजल, अंशिका, रितु, आस्था, रिया, संध्या और अंजली ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा और विशिष्ट अतिथि आभा जायसवाल को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया। समारोह में डॉ. रवि प्रकाश, हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार और राजन पांडेय सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!