Breaking News

बबुरी थाना क्षेत्र में युवक 5 दिन से गायब, पीड़िता को थाने में सुनवाई का इंतजार।

बबुरी थाना क्षेत्र में युवक 5 दिन से गायब, पीड़िता को थाने में सुनवाई का इंतजार।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का निवासी युवक रिंकू पाण्डेय घर से शौच के लिए निकला और 5 दिन से लापता है। परिवार ने लगातार बबुरी पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की सुनवाई या कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता बिन्दू पाण्डेय, पुत्री सुमन पाण्डेय, ने बताया कि उसका भाई 25 जनवरी की सुबह लगभग 8 बजे नदी पर शौच के लिए गया था। वहां पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोग—बबुआ पाण्डेय, शुकुल पाण्डेय, मूराहू पाण्डेय, सुरेन्द्र चौहान, बाघे चौहान और जीत लाल चौहान—ने गोल बनाकर उसके भाई के साथ मारपीट की।

प्रार्थिनी जब अपने भाई के पास गई, तो उसकी मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। जब उसने आरोपियों से पूछताछ की, तो आरोपियों ने उसे भी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने घटना की सूचना हल्का थाना बबुरी में प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी। लेकिन तीन दिन बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही किसी प्रकार की जांच या खोजबीन की गई। मजबूर होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक चंदौली से गुहार लगाई।

परिवार ने पुलिस की इस लापरवाही और मौन पर गहरी नाराजगी जताई है और मांग की है कि तत्काल आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक की खोजबीन की जाए।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!