Breaking News

जिला ओलंपिक टेनिस बॉल क्रिकेट में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल विजेता, एंबीशन स्कूल उपविजेता।

जिला ओलंपिक टेनिस बॉल क्रिकेट में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल विजेता, एंबीशन स्कूल उपविजेता।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिला चंदौली ओलंपिक गेम्स के अंतर्गत आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला एंबीशन स्कूल पड़ाव के मैदान पर खेला गया। फाइनल में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल चकिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान एंबीशन स्कूल पड़ाव को 14 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए। टीम की ओर से हरिहर ने नाबाद 23 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे, जबकि अरमान ने 11 रनों का योगदान दिया। एंबीशन स्कूल की ओर से वैभव मिश्रा ने 3 विकेट तथा रिज़क ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंबीशन स्कूल की टीम घरेलू मैदान पर निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 36 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सत्यम ने 12 रन और निखिल ने 11 रन बनाए। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की ओर से शानू और टेम्बुक ने 2-2 विकेट लिए।

फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हरिहर को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। वहीं हैदर को बेस्ट बैटर और रिज़क को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

मैच के अंपायर अर्चित सर्राफ और सौरभ रहे, जबकि मैच रेफरी की भूमिका नरेंद्र विश्वकर्मा ने निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अलिफ रज़ा, समापनकर्ता डॉ. श्वेता पांडे, विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजू दुबे तथा सम्मानित अतिथि पी.पी. यादव, सचिव ओलंपिक संघ चंदौली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक श्री विवेक मिश्रा ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता पांडे ने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। वहीं समापनकर्ता डॉ. अलिफ रज़ा ने कहा कि जिले में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए और वे इसमें हर संभव सहयोग करेंगे। विशेष अतिथि डॉ. अंजू दुबे ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया हिट इंडिया संदेश का पालन करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक शौज़ब हुसैन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!