Breaking News

सैयदराजा थाने के डंपिंग यार्ड में भीषण आग, जब्त 17 वाहन जलकर हुए खाक।

सैयदराजा थाने के डंपिंग यार्ड में भीषण आग, जब्त 17 वाहन जलकर हुए खाक।

आशुतोष कुमार सिंह संवाददाता

चंदौली। जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबतपुर पिकेट के पास स्थित पुलिस डंपिंग यार्ड में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जब्त की गई कुल 17 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैयदराजा पुलिस द्वारा शराब तस्करी, पशु तस्करी सहित विभिन्न मामलों में जब्त वाहनों को नौबतपुर पिकेट के समीप बने डंपिंग यार्ड में खड़ा किया गया था। गुरुवार को अचानक यार्ड से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में कुल 17 वाहन आग की चपेट में आए हैं, जिनमें एक थ्री-व्हीलर और 16 फोर-व्हीलर शामिल हैं। इनमें से 14 वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि 3 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गया है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह जांच की जा रही है कि आग किसी तकनीकी कारण, शॉर्ट सर्किट या किसी असामाजिक तत्व की शरारत का परिणाम तो नहीं है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …