Breaking News

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया ने उद्घाटन मुकाबले में दर्ज की जीत।

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया ने उद्घाटन मुकाबले में दर्ज की जीत।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। चंदौली ओलंपिक गेम्स के अंतर्गत टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन एंबीशन स्कूल, पड़ाव के खेल मैदान पर किया गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवैया और सनवीम स्कूल के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवरों में 82 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से हैदर ने 24 रन, शमशाद ने 18 रन, अरमान ने 10 रन और अंखड ने 9 रनों का योगदान दिया। सनवीम स्कूल की ओर से गेंदबाजी में रुद्रांश ने 2 विकेट तथा रचित ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनवीम स्कूल की टीम 8 ओवरों में 58 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से ब्रज ने 24 रन और सौरभ ने 25 रन बनाए। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया की ओर से गेंदबाजी में हैदर ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मैच के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजू दुबे उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पोस्ट ऑफिस, आयकर, कस्टम एवं सीजीएसटी में खेल कोटे से नौकरी के अवसर भी प्राप्त होते हैं, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है।

मैच के अंपायर अर्चित एवं सौरभ रहे, जबकि प्रतियोगिता का संचालन शौजब हुसैन ने किया। इस अवसर पर सत्यम जी, कोच मुकेश कुमार, धनेश, रणजीत सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में सचिव हरिहर प्रसाद ने उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!