Breaking News

प्राथमिक विद्यालय सैफपुर को मिले टेबल-बेंच, छात्रों को मिली बेहतर पढ़ाई की सुविधा।

प्राथमिक विद्यालय सैफपुर को मिले टेबल-बेंच, छात्रों को मिली बेहतर पढ़ाई की सुविधा।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चन्दौली। कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आईडीबीआई बैंक, सिगरा शाखा की ओर से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैफपुर को गुरुवार को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। बैंक द्वारा विद्यालय को कुल 40 स्कूल बेंच, कार्यालय टेबल एवं कार्यालय कुर्सियां उपलब्ध कराई गईं, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, वाराणसी के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला रहे। उनके प्रयास से यह सहयोग संभव हो सका। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक स्वप्निल साहू एवं समाजसेवी आनंद मोहन सिंह चंदेल उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के सहयोग से बच्चों को बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण मिलता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने आईडीबीआई बैंक द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि समाज और संस्थाओं की सहभागिता से ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक स्वप्निल साहू ने कहा कि बैंक अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए आईडीबीआई बैंक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय सहायक प्रबंधक शिवम प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, प्रधानाध्यापक सुदर्शन यादव, अतुल सिंह रघुवंशी, एआरपी फैसल उमर, सचिन सिंह, दीपक सिंह, तेजबहादुर शर्मा, विवेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!