Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण एवं व्यापार से जुड़ी अन्य समस्याएं सामने रखीं। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित सभी समस्याओं को गंभीरता से नोट किया गया है और उनका त्वरित समाधान कराया जाएगा। साथ ही अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित कराने का भी भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन व्यापारियों के लिए संभव हो वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि अवांछित तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने सैयदराजा त्रिमुहानी पर मूर्ति स्थापना के लिए बने चबूतरे को हटाने की मांग की, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की भी मांग की, ताकि सड़कों पर जाम की समस्या न हो।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए, क्योंकि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वे ईमानदारी से व्यापार करें, प्रशासन हर संभव उनके साथ खड़ा रहेगा।

बैठक में महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी के अलावा शीला देवी, अनिरुद्ध जायसवाल, हरजीत सिंह, बबलू सोनी, शनि, महेंद्र गुप्ता, राजेश केशरी, शीला गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, गायत्री देवी, मकबूल आलम, आभा चौरसिया, कंचन शर्मा, मो. ताज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!