Breaking News

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की समीक्षा बैठक की।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा नदियों की स्वच्छता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत संचालित एमआरएफ सेंटरों पर निस्तारित किए जा रहे कूड़ा-कचरे की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को नालों पर स्क्रीन अथवा जाल लगाने तथा अपशिष्ट जल शोधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर क्षेत्र में बढ़ते वायु एवं औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, बायो-मेडिकल वेस्ट तथा सी एंड डी वेस्ट के प्रबंधन की भी समीक्षा की गई।

आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान को लेकर सभी विभागों को स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। गंगा समिति के अंतर्गत गंगा ग्राम समितियों को सक्रिय करने, मंदिरों से निकलने वाले पुष्प अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु स्वयं सहायता समूहों को नामित करने तथा जनपद की नदियों को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!