Breaking News

कासगंज: गंजडुंडवारा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, बावरिया गैंग के 03 आरोपी गिरफ्तार।

गंजडुंडवारा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, बावरिया गैंग के 03 आरोपी गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी की एक पुरानी घटना का खुलासा करते हुए बावरिया गैंग की दो महिलाओं सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सवारी बनकर टेंपो व अन्य वाहनों में बैठते थे और मौका मिलते ही यात्रियों की ज्वैलरी व कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। इन शातिर चोरों ने करीब सात माह पूर्व एक टेंपो में सवार होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने आरोपियों को गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गनेशपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!