Breaking News

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो जगहों से चार वाहनों में लदे 16 गोवंश बरामद, 8 अभियुक्त गिरफ्तार।

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो जगहों से चार वाहनों में लदे 16 गोवंश बरामद, 8 अभियुक्त गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 डीसीएम व 03 मैजिक वाहनों में लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे कुल 16 राशि गोवंश (15 गाय व 01 बछड़ा) को बरामद किया है। इस कार्रवाई में 07 शातिर गो-तस्करों व 01 पासर सहित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा गौ-तस्करी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्धेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चार वाहनों को पकड़कर यह बरामदगी व गिरफ्तारी की।

पहली कार्रवाई एनएच-02 हाइवे पर ग्राम बरठी कमरौर के समीप की गई, जहां 03 मैजिक वाहनों से 06 राशि गोवंश बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई एनएच-02 हाइवे पर ग्राम जेठमलपुर स्थित सम्राट होटल के पास उत्तरी लेन से की गई, जहां 01 डीसीएम वाहन से 10 राशि गोवंश (09 गाय व 01 बछड़ा) बरामद कर 03 शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अजय नामक व्यक्ति पुलिस से बचाने के लिए आगे-आगे चलकर वाहनों को पास कराने का काम करता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते इस प्रकार हैं—

  • गंगाराम, निवासी परजनपुर
  • अजय, निवासी करौता बाजार, थाना लोहता, वाराणसी
  • आशीष, निवासी नरोत्तमपुर डाफी, थाना लंका, जिला वाराणसी
  • अजय, निवासी सीर करैया, थाना लंका, जिला वाराणसी
  • विपुल, निवासी जमोखा, थाना मेहनाजपुर, जिला आजमगढ़
  • सुल्तान राम, निवासी 3-डब्ल्यू (केशरी सिंह पुर मंडी), थाना सदर, जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान
  • लिल्लू राम, निवासी 3-डब्ल्यू (केशरी सिंह पुर मंडी), थाना सदर, जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान
  • रवि रंजन, निवासी ग्राम पटनवकला, थाना इंदरपुरी, जिला रोहतास, बिहार

अभियुक्तों के कब्जे से 09 स्क्रीन टच मोबाइल, 01 की-पैड मोबाइल तथा 4,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विन्धेश्वर प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 लालधर यादव, उ0नि0 अवधेश नारायण सरोज, हे0कां0 मो0 नसीरुद्दीन हुमायूं, कां0 शंकर प्रसाद, कां0 विष्णु दत्त प्रजापति, कां0 राजू सिंह सहित थाना सैयदराजा की पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से गो-तस्करी में लिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!