Breaking News

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग में गोवध व गैंगस्टर एक्ट का आरोपी घायल, एक गिरफ्तार।

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग में गोवध व गैंगस्टर एक्ट का आरोपी घायल, एक गिरफ्तार।

सनोज कुमार, संवाददाता

उन्नाव। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मौरावां पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी मौरावां भेजा गया है।

घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है। थाना मौरावां क्षेत्र के मौरावां–कालूखेड़ा मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे बैठा युवक बाइक से गिर पड़ा, जबकि चालक बाइक लेकर लखनऊ की दिशा में फरार हो गया।

गिरे हुए युवक ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम मोहम्मद नईम खान उर्फ मोटू, पुत्र स्व. ईदू, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी पिंक बूथ बंथरा सिकंदरपुर, थाना बंथरा, जनपद लखनऊ बताया। उसकी तलाशी में एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना असोहा क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले की घटना में पकड़ी गई स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक था।

अभियुक्त के विरुद्ध पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और चोरी से जुड़े मुकदमे, जनपद उन्नाव के थाना असोहा में गोवध निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मौरावां भेजा गया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!