Breaking News

बलरामपुर: डीसीएम और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान 2 की मौत।

डीसीएम और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान 2 की मौत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डीसीएम और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही गौरा चौराहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष गौरा चौराहा ने बताया कि ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर जनपद से आ रहे थे। मृतक और घायल सभी गागापुर, थाना तिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी व हल्के वाहनों के बीच टकराव से होने वाले खतरों की ओर इशारा करता है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!