Breaking News

शहीद कामरेड भोला–लालचंद की 44वीं शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जुलूस व जनसभा के जरिए दी गई श्रद्धांजलि।

शहीद कामरेड भोला–लालचंद की 44वीं शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जुलूस व जनसभा के जरिए दी गई श्रद्धांजलि।

शैलेश सिंह संवाददाता

चंदौली (बबुरी)। बबुरी के लालचौक में शहीद कामरेड भोला और लालचंद की 44वीं शहादत दिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 19 जनवरी 1982 को भारत बंद के दौरान जनसभा पर हुई पुलिस फायरिंग में दोनों सगे भाई शहीद हो गए थे। सोमवार को उनकी स्मृति में साधन सहकारी समिति बबुरी से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी।

जुलूस में शामिल लोग “कामरेड भोला–लालचंद अमर रहें” और “शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” जैसे नारों के साथ आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बिजली बिल माफी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मनरेगा को कमजोर करने की साजिश बंद करने, शिक्षा और बिजली के निजीकरण पर रोक, स्मार्ट मीटर न लगाने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगाने की मांग की।

जुलूस शहीद स्थल लालचौक पहुंचा, जहां शहीदों की बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बाजार का भ्रमण करते हुए जुलूस सभा स्थल पहुंचा, जहां यह श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गया।

सभा की शुरुआत साथी गुड्डू रंगीला के क्रांतिकारी गीतों से हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीएम राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य कामरेड बृजलाल भारती ने कहा कि मनरेगा से न केवल महात्मा गांधी का नाम, बल्कि 100 दिन काम की गारंटी भी समाप्त की जा रही है। मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है।

सभा की अध्यक्षता शहीदों के सहोदर भाई कामरेड लालजी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन कामरेड गुलाब चंद ने किया।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!