Breaking News

क्वीन ऑफ लखीमपुर’ सीजन-2 का भव्य आयोजन जल्द शाहजहांपुर में। 

क्वीन ऑफ लखीमपुर’ सीजन-2 का भव्य आयोजन जल्द शाहजहांपुर में। 

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

शाहजहांपुर/लखीमपुर। श्वेता शर्मा द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय ब्यूटी और टैलेंट शो “क्वीन ऑफ लखीमपुर” का सीजन-2 जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस बार यह भव्य आयोजन शाहजहांपुर में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में जिले और आसपास की प्रतिभाशाली युवतियां अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन करेंगी। सीजन-2 को पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य बनाने के लिए इसमें फैशन रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड और जजमेंट राउंड शामिल होंगे।

पहले सीजन में युवतियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया गया था, वहीं इस बार भी नई प्रतिभाओं को पहचान और अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम की तिथि और अन्य विवरण जल्द ही जारी किए जाएंगे।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!