Breaking News

सहसवान: जौनैरा गांव में शैक्षिक जागरूकता अभियान, हाफिज इरफान ने शिक्षा को बताया समाज की मजबूत नींव।

जौनैरा गांव में शैक्षिक जागरूकता अभियान, हाफिज इरफान ने शिक्षा को बताया समाज की मजबूत नींव।

सहसवान, बदायूं। “शिक्षा और ज्ञान बिना हर इंसान अधूरा है” के संदेश के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने सहसवान तहसील के जौनैरा गांव में अपनी टीम के साथ पहुंचकर शैक्षिक जागरूकता अभियान के तहत एक प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने गांव के युवाओं, बुजुर्गों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

हाफिज इरफान ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ज्ञान के बिना इंसान अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर सकता। अगर हमारे पास ज्ञान है, तभी हम एक अच्छे और सभ्य समाज की स्थापना कर सकते हैं। शिक्षा से ही व्यक्ति अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, व्यापार, धार्मिक और सामाजिक जीवन में सही आचरण कर पाता है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूलों में दाखिला दिलाएं और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करें। बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ही देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बच्चा ही भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।

बैठक में हाफिज रहमत साहब, नदीम सर, हाफिज मुशाहिद साहब और क़ारी मुख़ातिब साहब ने भी अपने विचार रखे और शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

इससे पूर्व हाफिज इरफान ने अपनी टीम के साथ गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और घर-घर जाकर लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

इस अवसर पर हाफिज शाहिद, हाफिज मुसव्विर साहब, मुकर्रम अंसारी, अजमल अंसारी, शाकिर प्रधान, रईस अहमद, निहाल, मुहम्मद अली डीलर, ज़ाकिर, भूरे, शेर मुहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!