Breaking News

विहिप विभाग सम्मेलन में नई जिम्मेदारियां, कमलेश सरोज बने जिला उपाध्यक्ष, नीतू कुमारी को मिली मातृ शक्ति जिला प्रमुख की जिम्मेदारी। 

विहिप विभाग सम्मेलन में नई जिम्मेदारियां, कमलेश सरोज बने जिला उपाध्यक्ष, नीतू कुमारी को मिली मातृ शक्ति जिला प्रमुख की जिम्मेदारी। 

चंदौली। विश्व हिंदू परिषद के विभाग सम्मेलन में 13 जनवरी 2026 को संगठनात्मक विस्तार के तहत नई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर कमलेश कुमार सरोज को काशी (ग्रामीण) क्षेत्र के अंतर्गत जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं श्रीमती नीतू कुमारी को मातृ शक्ति जिला प्रमुख (काशी ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नियुक्ति के बाद कमलेश कुमार सरोज ने कहा कि वे समाज के गरीब, पिछड़े, दिव्यांग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के धार्मिक अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए जन-जागरूकता के माध्यम से कार्य किया जाएगा। साथ ही मंदिरों में समुचित व्यवस्था, धार्मिक गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक सेवा कार्यों को गति देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहे, इसके लिए संगठन जनसंवाद और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करेगा। धार्मिक और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं और आमजन को सकारात्मक दिशा में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसी सम्मेलन में श्रीमती नीतू कुमारी को मातृ शक्ति जिला प्रमुख (काशी ग्रामीण) के पद पर नियुक्त किया गया। नीतू कुमारी एक शिक्षाविद् और समाजसेविका हैं। उन्होंने महिलाओं में बढ़ रही सामाजिक असुरक्षा की भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और संगठित बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

नीतू कुमारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी में धार्मिक और नैतिक संस्कारों का रोपण करने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। परिवार और समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और जागरूक बनाना जरूरी है।

बताया गया कि श्रीमती नीतू कुमारी ग्राम करोमा, पोस्ट हरहुआ, जिला वाराणसी की निवासी हैं और लंबे समय से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन के सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!