Breaking News

कासगंज: घने कोहरे की चादर में लिपटा कासगंज, जनजीवन हुआ प्रभावित।

घने कोहरे की चादर में लिपटा कासगंज, जनजीवन हुआ प्रभावित।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह से ही पूरा इलाका कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आ रहा है, जिससे दृश्यता काफी कम होता गई है।

घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। वाहन चालकों को कम विजिबिलिटी के चलते दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। खासतौर पर हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

कोहरे के साथ बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग आग जलाकर अपने शरीर को गर्म करते दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार कोहरे और ठंड के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सर्दी का प्रकोप और तेज हो गया है।

मौसम की मार के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे कासगंज जनपद में घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता, विभिन्न पदों पर मिली जिम्मेदारी।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता, विभिन्न पदों पर …