Breaking News

शाहजहांपुर: सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ‘राजवीर’ को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार।

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ‘राजवीर’ को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। यातायात माह के अंतर्गत चिकित्सक, पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राजवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को “राजवीर” की संज्ञा दी जाती है तथा जनपद की अप्रेजल कमेटी के अनुमोदन के उपरांत उसे 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को मानवता के कार्य के लिए प्रेरित करना है, ताकि दुर्घटना के बाद समय पर घायल को चिकित्सा सुविधा मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके। कई बार लोग कानूनी झंझट के डर से घायलों की मदद करने से पीछे हट जाते हैं, लेकिन राजवीर योजना ऐसे लोगों को सम्मान और प्रोत्साहन देने का कार्य करती है।

इसी दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध संचालित 53 वाहनों के चालान भी किए गए। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, यात्री व माल कर अधिकारी आरपी गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडे सहित यातायात विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …