Breaking News

सैफपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

सैफपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के सैफपुर (सहेपुर) गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है। गांव में डेढ़ सौ मीटर लंबे मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख अरुण जायसवाल ने शिलापट्ट का लोकार्पण किया।

गांव निवासी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने अप्रैल माह में इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रमुख अरुण जायसवाल को दिया था। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसको लेकर उन्होंने अम्बरीष सिंह से शिकायत की थी।

प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद क्षेत्र पंचायत कोटे से इस मार्ग का निर्माण कराया गया। लोकार्पण के दौरान प्रमुख अरुण जायसवाल ने बताया कि लगभग 7 लाख रुपये की लागत से डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि क्षेत्र का कोई भी मार्ग विकास से अछूता न रहे।

इस अवसर पर अम्बरीष सिंह भोला, अतुल सिंह रघुवंशी, आनंद सिंह, अमरदेव शर्मा, राणा प्रताप सिंह, तेज बहादुर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

राजन सिंह – संवाददाता

सहयोगी – जयशंकर मिश्रा 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!