Breaking News

मोहरगंज ब्लास्ट कांड में फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ा, अब 50 हजार रुपये घोषित।

मोहरगंज ब्लास्ट कांड में फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ा, अब 50 हजार रुपये घोषित।

संवाददाता: राजन सिंह

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में हुए ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। पहले 25-25 हजार रुपये घोषित इनाम को अब बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया गया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।

बताया गया कि चहनियां-धानापुर मुख्य मार्ग पर मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के बड़े निजी मकान में करीब दो दर्जन किन्नर निवास करते हैं। बीती 22 दिसंबर की रात कुछ किन्नर सो रहे थे, जबकि कुछ मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े बारह बजे मकान के पिछले हिस्से में तेज धमाका हुआ। बदमाशों ने इलेक्ट्रिक वायर के माध्यम से विस्फोटक लगाकर ब्लास्ट किया था।

धमाके की चपेट में आकर घर में सो रही तीन किन्नर—लभली, सोनी और मोनी—गंभीर रूप से घायल हो गईं। विस्फोट के बाद तीनों अपने बेड से गिरकर बगल की झाड़ियों में जा गिरीं, जहां करीब पंद्रह मिनट तक बेहोश पड़ी रहीं। धमाके से पूरे मकान में धुआं फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य किन्नरों ने लाइट की मदद से तीनों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। हालांकि सभी को हल्की चोटें आईं।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए थे। पुलिस ने मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने के निर्देश दिए गए थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम की राशि बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दी है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!