Breaking News

बलुआ पुलिस की कार्रवाई, दो अलग-अलग जगहों से गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

बलुआ पुलिस की कार्रवाई, दो अलग-अलग जगहों से गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: राजन सिंह

सहयोगी: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को ग्राम नादी क्षेत्र में काली माता मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लोकनाथ सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय रामकन सिंह यादव, निवासी ग्राम नादी, थाना बलुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो आठ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

वहीं दूसरी ओर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नादी में रामचंद्र यादव के घर के बाहर से एक अन्य व्यक्ति को 78 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि वह भी मूल रूप से नादी गांव का निवासी है।

थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक तंगी के चलते गांजा बेचकर अपना जीवनयापन करते थे। एक आरोपी ने यह भी बताया कि उसे यह कहकर बहकाया गया था कि विकलांग होने के कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अमित सिंह (चौकी प्रभारी मारूफपुर) तथा कांस्टेबल रमेश चौहान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!