Breaking News

सीपीएल 2025 सीआईएमएस ट्रॉफी का समापन, स्वामी विवेकानंद टीम ने जीता खिताब।

सीपीएल 2025 सीआईएमएस ट्रॉफी का समापन, स्वामी विवेकानंद टीम ने जीता खिताब।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली–वाराणसी। राज इंग्लिश स्कूल के खेल मैदान में आयोजित चिल्ड्रन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 सीआईएमएस ट्रॉफी का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में स्वामी विवेकानंद टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्ध टीम को 21 रन से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वामी विवेकानंद टीम ने निर्धारित ओवरों में सधे हुए प्रदर्शन के साथ 124 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 105 रन पर सिमट गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), वाराणसी जोन श्री पीयूष मोडिया रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क की भावना विकसित होती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं सीपीएल संरक्षक श्री स्नेह रंजन ने कहा कि इस टूर्नामेंट में भविष्य के कई सितारे नजर आए हैं, जो आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सीपीएल संरक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को तलाशने और निखारने का कार्य सीपीएल द्वारा बखूबी किया गया है।

राज इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन डॉ. हरिओम सिंह ने समाजसेवी एवं आईएमए वाराणसी शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान करते हुए कहा कि बच्चों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान में अवश्य बिताना चाहिए। सीपीएल संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों को मैदान में खेलते देखना सुखद अनुभव है।

टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार अर्नव यादव, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मुस्तहाब अंसारी तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अर्श यादव को दिया गया।

विशिष्ट अतिथियों में क्रीणा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच दिनेश जायसवाल, समाजसेवी प्रकाश श्रीवास्तव और सीआईएमएस की प्रबंध निदेशक मुक्ता श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सीपीएल अध्यक्ष रत्नेश दूबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि संचालन महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने किया।

समापन अवसर पर विद्यालय परिसर खेल उत्सव के रंग में रंगा रहा और दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!