Breaking News

अराजकतत्वों ने मछुआरे की नाव में लगाई आग, हजारों का नुकसान।

अराजकतत्वों ने मछुआरे की नाव में लगाई आग, हजारों का नुकसान।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। चहनियां थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बीती रात अराजकतत्वों द्वारा एक मछुआरे की नाव में आग लगा दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में नाव सहित उस पर रखा हजारों रुपये मूल्य का मछली पकड़ने का जाल और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

पीड़ित मछुआरे सत्येंद्र निषाद, निवासी बलुआ, ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह गंगा नदी में मछली पकड़ने के बाद शाम को अपनी नाव घाट पर बांधकर घर चला गया था। देर रात अज्ञात लोगों ने नाव में आग लगा दी और जलती हुई नाव को गंगा की बीच धार में बहा दिया।

कुछ समय बाद घाट पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में जलती नाव देखी और तत्काल सत्येंद्र निषाद को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही निषाद समाज के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सहयोग से नाव को किनारे लाया गया, लेकिन तब तक नाव और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़ित सत्येंद्र निषाद ने बताया कि यही नाव उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा करने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!