Breaking News

अग्निबीर में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित, गर्व के साथ दी गई विदाई।

अग्निबीर में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित, गर्व के साथ दी गई विदाई।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चंदौली। मोहरगंज स्थित एक प्रशिक्षण संस्था से पढ़ाई कर रहे नवयुवकों का चयन अग्निबीर सैनिक के रूप में होने पर संस्था परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने चयनित छात्रों को अंगवस्त्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

सम्मानित किए गए सभी छात्र अलग-अलग गांवों एवं क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। संस्था से एक साथ आठ छात्रों का अग्निबीर में चयन होना क्षेत्र एवं संस्था दोनों के लिए गौरव का विषय है।

मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्था की बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की अग्निबीर योजना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बेरोजगारी की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक गोलू मौर्य सहित बनवारी पाण्डेय, नरसिंह मौर्य, डॉ. राजेश कुशवाहा, गोविंद मिश्रा, अजय प्रसाद, सुभाष शर्मा, मनोज मिश्रा, सुनील मौर्य, सैफ अली अंसारी, अनिल मौर्य, रौनक सिंह, नैतिक सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!