Breaking News

प्रधान की पहल से बचा टूटता रिश्ता, पंचायत के बाद दोनों पक्ष साथ रहने को हुए राजी।

प्रधान की पहल से बचा टूटता रिश्ता, पंचायत के बाद दोनों पक्ष साथ रहने को हुए राजी।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। ग्राम पंचायत सेवड़ी हुदहुदीपुर में ग्राम प्रधान की सूझबूझ और पहल से एक टूटते-बिखरते वैवाहिक रिश्ते को नया जीवन मिल गया। बीते एक वर्ष से मायके में रह रही विवाहिता के मामले में उत्पन्न विवाद को पंचायत के माध्यम से सुलझाकर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेवड़ी के हरिजन बस्ती निवासी विधवा साक्षी के इकलौते मंदबुद्धि पुत्र बसंत राम की पहली शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन पहली पत्नी परिवार छोड़कर चली गई। इसके बाद बसंत राम की दूसरी शादी ग्राम पंचायत कैली कुरहना निवासी स्वर्गीय मंगल राम की पुत्री मधु देवी से कराई गई। शादी के लगभग एक वर्ष बाद मधु देवी मायके चली गई और करीब एक साल तक ससुराल वापस नहीं लौटी। इस बीच मायके पक्ष द्वारा रिश्ता तोड़ने की बात कही जाने लगी।

रविवार को ग्राम पंचायत कैली कुरहना से लगभग 30 लोग ग्राम प्रधान जवाहीर राम के नेतृत्व में सेवड़ी हुदहुदीपुर पहुंचे और शादी में दिया गया सामान वापस ले जाने का दबाव बनाने लगे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन गांव के लोगों ने इस कदम का समर्थन नहीं किया। इसी दौरान पीड़ित परिवार ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह के पास पहुंचा।

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने कैली कुरहना के प्रधान जवाहीर राम के साथ आपसी बातचीत कर पंचायत बुलाई। दोनों पक्षों और ग्रामीणों की मौजूदगी में समझाइश के बाद प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया। अंततः दोनों परिजन आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए और वर्षों से बिगड़ते रिश्ते को बचा लिया गया।

इस पंचायत में ग्राम प्रधान जवाहीर राम के अलावा राजेश मिश्रा, राजेश राम, रुक्मीना देवी, रीमा देवी, मधु देवी, राजकमल राम, रामदेव राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रधान की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!