Breaking News

गंजडुंडवारा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का कार्यक्रम, महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ रहीं मुख्य अतिथि।

गंजडुंडवारा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का कार्यक्रम, महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ रहीं मुख्य अतिथि।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में रविवार को रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गंजडुंडवारा नगर अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा करना रहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने गंजडुंडवारा नगर अध्यक्ष पद के लिए धरणीस गौतम के नाम की घोषणा की।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष धरणीस गौतम को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा एवं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे द्वारा मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेनू गौड़ ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का इतिहास राष्ट्र सेवा से जुड़ा रहा है और आगे भी समाज राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं और उन्हें साथ लेकर चलना अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं पूरी निष्ठा और मेहनत से भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि श्याम मिश्रा ने की, जबकि संचालन अमित दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बाइट- रेनू गौड़, सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!