Breaking News

शीतलहर में मानवीय संवेदना: एडीएम वित्त ने देर रात रैन बसेरों और अलावों का किया निरीक्षण।

शीतलहर में मानवीय संवेदना: एडीएम वित्त ने देर रात रैन बसेरों और अलावों का किया निरीक्षण।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने अपनी धर्मपत्नी सौम्या के साथ देर रात सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पहुंचकर निराश्रित, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।

एडीएम ने टाउन हॉल परिसर में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरे में साफ-सुथरे बेड, बिस्तर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में ठहरी एक बुजुर्ग महिला से बातचीत की गई, जिसने अपनी खराब तबीयत और इलाज के लिए पैसे न होने की बात बताते हुए भावुक होकर अपनी पीड़ा साझा की।

महिला की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एडीएम अरविंद कुमार ने तत्काल उसके लिए दवाइयों की व्यवस्था करवाई और आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे उसका उपचार सुनिश्चित हो सके।

इसके पश्चात उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलावों का भी निरीक्षण किया। एडीएम ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ दिखाई दे, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि ठंड से किसी की जान को खतरा न हो।

प्रशासन की इस पहल को आमजन ने सराहा और इसे मानवीय संवेदना का उदाहरण बताया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!