Breaking News

बिल्सी: पिता की मौत के बाद केसीसी से रकम निकलवाने का आरोप, बैंक प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज।

पिता की मौत के बाद केसीसी से रकम निकलवाने का आरोप, बैंक प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिल्सी, (बदायूं)। थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतेती पट्टी गाजा निवासी मुकेश सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक की अंबियापुर शाखा के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला न्यायालय तक पहुंचने के बाद अब पुलिस ने शाखा प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मुकेश सिंह के अनुसार उनके पिता हरपाल सिंह के नाम पंजाब नेशनल बैंक अंबियापुर शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संचालित था, जिस पर 8 लाख 47 हजार 950 रुपये का बकाया चल रहा था। हरपाल सिंह की मृत्यु 22 जुलाई 2022 को हो गई थी। इसके बाद बैंक द्वारा बकाया राशि जमा करने का नोटिस मिलने पर मुकेश सिंह ने 27 अक्टूबर 2023 को पूरी रकम जमा कर दी और शाखा प्रबंधक से ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त कर लिया।

आरोप है कि इसके बावजूद शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा मृतक पिता के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करीब 8 लाख 74 हजार 960 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए। जब इस संबंध में मुकेश सिंह ने शाखा प्रबंधक से जानकारी लेनी चाही तो उसके साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना कोतवाली बिल्सी पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दायर वाद पर सुनवाई के बाद थाना बिल्सी पुलिस को पंजाब नेशनल बैंक अंबियापुर शाखा के प्रबंधक के विरुद्ध आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना बिल्सी पुलिस ने शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार के खिलाफ धारा 420, 504 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!