Breaking News

सहसवान में कार और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल।

सहसवान में कार और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल।

मोहित यादव, संवाददाता

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) सहसवान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ई-रिक्शा दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है तथा पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …