Breaking News

फर्रुखाबाद: हाईवे पर डंफर की टक्कर से बीएलओ शिक्षिका की मौत, परिजनों ने जाम लगाया।

हाईवे पर डंफर की टक्कर से बीएलओ शिक्षिका की मौत, परिजनों ने जाम लगाया।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। इटावा–बरेली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बीएलओ शिक्षिका की डंफर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षिका को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतका के गुस्साए परिजनों ने फरार डंफर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इटावा–बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण लंबी दूरी तक वाहनों की कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम, एएसपी सहित आलाधिकारी पहुंचे और लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुट गए। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा थाना कादरीगेट क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!