Breaking News

“राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर”

“राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर”

आशुतोष गुप्ता (आशू), संवाददाता

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना सैयदराजा से पहुँची महिला कांस्टेबल श्रेया मिश्रा एवं निरंजन ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 (विमेन पावर लाइन) तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम समझाते हुए चेताया कि किसी अंजान वेबसाइट या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मिलने वाली त्वरित सहायता, मिशन शक्ति केंद्रों, महिला परामर्श केंद्रों एवं अन्य उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं के बीच जागरूकता से जुड़े पंपलेट भी वितरित किए गए।

उक्त अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा, सहित सभी प्राध्यापक—डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. संकट मोचन झा, डॉ. अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिवशंकर कुमार एवं राजन पाण्डेय—उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!