Breaking News

सहकार से समृद्धि योजना के तहत चंदौली के बबुरी में सहकारी वस्त्र भंडार का शुभारंभ।

सहकार से समृद्धि योजना के तहत चंदौली के बबुरी में सहकारी वस्त्र भंडार का शुभारंभ।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत बी-पैक्स बबुरी में बुधवार को सहकारी वस्त्र भंडार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी मंडल की संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक महोदया ने फीता काटकर किया।

गौरतलब है कि पिछले भ्रमण के दौरान संयुक्त आयुक्त ने समिति सचिव को नवाचारी व्यवसाय शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक चंदौली, एडीसीओ और समिति सचिव की टीम ने संयुक्त प्रयास से इस सहकारी वस्त्र भंडार की शुरुआत कराई है।

सचिव, बी-पैक्स बबुरी ने बताया कि वस्त्र भंडार के माध्यम से किसानों और सहकारी सदस्यों को बाजार से कम कीमत पर कपड़े, साड़ियां, चादर, कंबल और अन्य जरूरी वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में किसानों, जनप्रतिनिधियों और सहकारी सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक चंदौली प्रकाश उपाध्याय, सुधीर पांडे, अपर जिला सहकारी अधिकारी हृदयनारायण सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, विमल कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उपमहाप्रबंधक श्याम सुंदर, कई सचिव, ग्राम प्रधान, सहकारी सदस्य और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!