Breaking News

बरेली में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया।

बरेली में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया।

मोहम्मद वसीम

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर प्रताड़ना और जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय लता, पत्नी धर्मेंद्र कश्यप, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लता पांच बच्चों की मां थी और करीब चार माह की गर्भवती थी। कुछ दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचीं मृतका की मां बेबी, निवासी जोगीदेर (थाना सीबीगंज), ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद लता को पसंद नहीं करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। आरोप यह भी है कि कुछ दिन पहले उसने लता को जबरन गर्भपात कराने की नीयत से दवा खिला दी, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका की मां और भाई ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले को हर पहलू से जांचा जा रहा है।

फाइल फोटो 

बाइट- मृतका की मां

Spread the love

Check Also

सहसवान में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

सहसवान में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। …