Breaking News

रामगढ़ में जल निगम टंकी की सफाई, प्रधान प्रत्याशी रफीक के प्रयास से मिली राहत।

रामगढ़ में जल निगम टंकी की सफाई, प्रधान प्रत्याशी रफीक के प्रयास से मिली राहत।

घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली/चहनियां। रामगढ़ गांव में जलनिगम की उपेक्षित पड़ी पानी की टंकी आखिरकार साफ हो गई। ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी मोहम्मद रफीक ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद जलनिगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर टंकी की सफाई व दवा छिड़काव की व्यवस्था करवाई। लगभग 16 वर्ष पहले बनाई गई इस टंकी की आज तक न तो सफाई हुई थी और न ही किसी प्रकार का कीटनाशक छिड़काव।

ग्रामीणों का कहना था कि टंकी के अंदर धूल, काई और कबूतरों की बीट जमा हो चुकी थी, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई थी। गंदा पानी पीने से ग्रामीण पेट संबंधी बीमारियों से परेशान थे। शिकायत मिलने पर प्रधान प्रत्याशी रफीक ने जलनिगम के एई सीताराम यादव और कांट्रेक्टर नितिन से बात की, जिसके बाद दीपावली और छठ पूजा के बाद सफाई का आश्वासन दिया गया था।

बुधवार को ऑपरेटर नागेंद्र सिंह उर्फ मोनू की निगरानी में टंकी की पूरी सफाई कराई गई और आवश्यक दवा का छिड़काव भी पूरा हुआ। इसके अतिरिक्त टंकी में डोजर मशीन लगाई गई है जिससे पानी फिल्टर होकर ग्रामीणों तक स्वच्छ और सुरक्षित रूप से पहुंच सके।

प्रधान प्रत्याशी रफीक ने एई से दोबारा मुलाकात कर टंकी की मरम्मत, रंगाई-पुताई और पूरे रामगढ़ गांव में नई पाइपलाइन बिछवाने की मांग भी रखी। एई सीताराम यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने सफाई कार्य पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद रफीक के प्रयासों की सराहना की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!