Breaking News

कासगंज: आबादी में घुसा बारहसिंगा, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

आबादी में घुसा बारहसिंगा, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गंजडुंडवारा नगर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कादरगंज रोड स्थित एक रिहायशी गली में अचानक एक बारहसिंगा भटककर पहुंच गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़े आकार के इस वन्यजीव को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद घटना की चर्चा पूरे नगर में फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारहसिंगा सैफी डेंटल केयर के पास करीब तीन घंटे तक एक ही जगह खड़ा रहा। जानवर ने किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन उसके लंबे सींगों और भारी शरीर के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। कुछ लोग मौके पर इकट्ठा होकर वीडियो बनाते दिखाई दिए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी। तत्पश्चात वन विभाग की टीम ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेते हुए बारहसिंगा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

पटियाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी यतिन सिंह ने बताया कि कई बार वन्यजीव अपने झुंड से अलग होकर गलती से आबादी वाले इलाके में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि बारहसिंगा को सुरक्षित पकड़ लिया गया है और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जाएगा। घटना से पूरे नगर में दिनभर चर्चा बनी रही।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!