Breaking News

कासगंज: खरपरा गांव में नवविवाहिता फांसी पर लटकी मिली, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप।

खरपरा गांव में नवविवाहिता फांसी पर लटकी मिली, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के खरपरा गांव में रविवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर सीओ पटियाली संदीप वर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटा जनपद के कोतवाली जसरथपुर क्षेत्र के नगला उम्मेद निवासी श्याम सिंह की 20 वर्षीय बेटी मोहिनी की शादी 8 जून 2025 को खरपरा गांव निवासी आदेश पुत्र अरविंद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

मृतका के चाचा अतर सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही मोहिनी के पति आदेश, उसके माता-पिता और भाई-बहनों ने दहेज में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आरोप है कि परिवार वालों ने मोहिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

मोहिनी की मौत से मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

गंजडुंडवारा कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार की ओर से अभी आधिकारिक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!