Breaking News

उझानी: कछला गंगा घाट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में हड़कंप।

कछला गंगा घाट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में हड़कंप।

उझानी, बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने रेलवे पुल के नीचे गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची कछला पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान और उसके परिजनों का सुराग जुटाने में लगी है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!