Breaking News

सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने सहावर में लगाया SIR फॉर्म कैंप, ग्रामीणों को दी जानकारी।

सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने सहावर में लगाया SIR फॉर्म कैंप, ग्रामीणों को दी जानकारी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के सहावर की पूर्व चेयरपर्सन एवं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने सहावर स्थित अपने बंगले पर SIR फॉर्म भरवाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया। कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहाँ उनके SIR फॉर्म भरवाए गए और संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कैंप के दौरान लोगों को फॉर्म भरने में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा, सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान पटियाली तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी पहुंचीं। वहां उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में SIR फॉर्म भरने की अपील की और लोगों को इस प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौके पर मौजूद टीम ने फॉर्म भरने का कार्य किया और लोगों को SIR से जुड़ी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं।

कुल मिलाकर, पूरे कार्यक्रम के दौरान SIR फॉर्म भरवाने की मुहिम को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!